इंडिया vs न्यूजीलैंड फाइनल :–

भारत और न्यूजीलैंड 25 साल बाद फिर एक बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भीडने वाले हैं दोनों 9 मार्च को दुबई में खिताबी मुकाबला खेलेंगे | इससे पहले 2000 में नैरोबी के मैदान पर हुआ फाइनल , न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवर में चार विकेट से जीता था | आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने ही भारत को सबसे ज्यादा परेशान किया है | टीम भारत को 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी हार चुकी है |

चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरी बार ही भिड़ेंगे

27 साल के चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में दोनों टीम तीसरी बार भिड़ेगी | इस साल ग्रुप स्टेज में भी दोनों का सामना हुआ, तब भारत ने दुबई के ही मैदान पर न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था अब 9 मार्च को फिर एक बार दोनों का सामना दुबई के मैदान पर ही होगा |

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली के 6 शतक

भारत से विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव प्लेयर हैं | उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 32 वनडे में 6 शतक लगाकर 1656 रन बनाए हैं | रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 997 रन बना चुके हैं , वही शुभमन गिल ने 11 ही मैचो में 74 की औसत से 592 रन बनाए हैं |

रोहित शर्मा के लिए फाइनल मैच जितना बेहद जरूरी है —

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल जीतकर रोहित शर्मा अपने संन्यास का ऐलान भी कर सकते हैं, फाइनल जीतकर रोहित शर्मा अपने शानदार वनडे करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं

Leave a comment