आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले ” माही ” का दिखा नया अवतार

आईपीएल की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सामने आया है | जिसमें वह लंबे बालों में दिख रहे हैं |

महेंद्र सिंह धोनी का यह लुक ‘ एनिमल ‘ फिल्म के रणबीर कपूर से काफी मिलता जुलता है | दरअसल यह लुक एक विज्ञापन के लिए संदीप रेडी के द्वारा डायरेक्ट किया गया है , जो एनिमल फिल्म के डायरेक्टर हैं |

महेंद्र सिंह धोनी का यह आईपीएल 2025 सीजन आईपीएल के इतिहास का आखिरी सीजन हो सकता है | इसके लिए फैन को उनके इस सीजन में दमदार परफॉर्मेंस की उम्मीद है | महेंद्र सिंह धोनी को एक अच्छी और शानदार विदाई देने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स यह 2025 आईपीएल खिताब अपने नाम करने की कोशिश करेगी |

Leave a comment